Site icon NewsLab24

दिल्ली में हैवानियत: महिला को किडनैप कर किया गैंगरेप, बाल काटे और कालिख पोत घुमाया

दिल्ली के शाहदरा जिले में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस-

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति ने ट्वीट किया, कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

Exit mobile version