BHU क्लर्क भर्ती: फिर गड़बड़ी उजागर, कई आवेदकों का सूची में 2-3 जगह नाम

आशुतोष त्रिपाठी

वाराणसी: बीएचयू जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा में एक बार फिर गड़बड़ी होने का मामला उजागर हुआ है। जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा की ऑनलाइन जारी की गई 36 हजार से अधिक आवेदकों की सूची से भारी गफलत पैदा हो गई है। सूची में कई अभ्यर्थियों के नाम की पुनरावृत्ति हुई है। यह परीक्षा 22 सितंबर को होने वाली हैं।

सूत्रों के मुताबिक कई आवेदकों का नाम ऑनलाइन परीक्षा CBT की सूची में 2-3 बार होने की बात सामने आई है। गड़बड़ी उजागर होते ही बीएचयू के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी फिर विवादों में आ गए हैं।

देंखे गड़बड़ी-

Sl. No. Form Number Name of the candidate Father Name

26467 4384088624   RUPA KUMARI       RAM LAKHAN

26468 4384089299    RUPA KUMARI          RAM LAKHAN

26469 4384079341   RUPA KUMARI          RAM LAKHAN

36680 4384087161   VIVEK KUMAR SINGH    VIRENDRA KUMAR SINGH

36681 4384-14495    VIVEK KUMAR SINGH     VIRENDRA KUMAR SINGH

36682 4384071030   VIVEK KUMAR SINGH    VIRENDRA KUMAR SINGH

लिंक पर क्लिक कर विस्तृत में देंखे गड़बड़ वाले कई नाम

http://www.bhu.ac.in/rac/racuploads/3/20190916150217/4384%20(Junior%20Clerk).pdf

अब भर्ती से जुड़े अधिकारियों व सॉफ्टवेयर पर सवाल उठ रहे हैं। संशय जताया जा रहा है कि कुछ आवेदकों को फायदा पहुंचाने की नीयत से कर्मचारियों ने कंप्यूटर में ऐसे नाम कई बार फीड कर दिए। सॉफ्टवेयर भी यह गड़बड़ी नहीं पकड़ सका।

अब मामले की विस्तृत जांच होने पर पता चलेगा कि ऐसे कितने और आवेदकों के नाम कंप्यूटर में कई बार फीड किए गए। फिलहाल बीएचयू के अधिकारी मामलें पर चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *