Site icon NewsLab24

प्यार में हुए नाकाम तो चचेरे भाई बहन ने जहर खा कर दे दी जान

वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र में चंदौली निवासी चचेरे भाई बहन ने जहर खाकर गुरुवार को जान दे दी। महेश यादव उम्र 26 व सीमा यादव उम्र 22वर्ष का मकान घर के आमने सामने है। लोगों के मुताबिक दोनों चचेरे भाई बहन थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। वहीं महेश की शादी एक वर्ष पूर्व हो चुकी थी लेकिन चचेरी बहन सीमा की शादी अभी नहीं हुई थी।

महेश पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेश पर  पार्सलमैन था। वह एक नवंबर को सीमा को लेकर घर से गायब हो गया था।  देर रात तब जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को दोनों के ऊपर शंका हुई। परिजनों ने दोनों की तलाश करना शुरू कर दिया साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। इधर जानकारी के मुताबिक, दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली।

महेश के बड़े भाई राजेश ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद 13 नवंबर को महेश और सीमा को अखरी लेकर आए। इसके बाद दोनों के परिवारों के बीच पंचायत हुई लेकिन लड़की के घर वालों ने किसी की बात नहीं सुनीं। उन्होंने अपने बेटी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

जब काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं बनी तो मौका पाकर दोनों ने जहर का खा लिया। आनन-फानन राजेश ने दोनों को पास के ही एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की सुबह मौत हो गई।

मौत की सूचना पर अखरी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लिया। लड़की के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी गई मगर उन्होंने आने से इंकार कर दिया। मृतक के पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Exit mobile version