Site icon NewsLab24

नौकरी का झांसा देकर ले गया दुबई और बना दिया बार डांसर

दुबई। तमिलनाडु के कोयम्बटूर की रहने वाली चार भारतीय महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर एजेंट दुबई ले गया और बार डांसर बना दिया। अब दुबई पुलिस ने महिलाओं को वापस भारत भेजा दिया है।

दरअसल, एजेंट ने इन सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया कि वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करेंगी। लेकिन, जब वह दुबई पहुंची, तो उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। 

इस मामले में गल्फ न्यूज ने बताया कि इसके बाद महिलाओं को डांस बार में काम करने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्टों के अनुसार, इन महिलाओं में से एक व्हाट्सएप के जरिए अपने परिवार को संदेश भेजने में कामयाब रही।

जैसे ही मामला विदेश राज्य मंत्री वेल्लमवेल्ली मुरलीधरन तक पहुंचा उन्होंने इसे संज्ञान में लेते हुए वाणिज्य दूतावास को सतर्क किया जिसके बाद दुबई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

 
इस मामले में तीव्र कार्रवाही करते हुए दुबई पुलिस ने महिलाओं को वापस भारत भेजा दिया। वहीं उस एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग तमिलनाडु सरकार से की गयी है जिसने महिलाओं को दुबई भेजा था। (सांकेतिक तस्वीर)

Exit mobile version