बीजेपी MP प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शपथ पर विपक्ष का हंगामा

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले ली है.  प्रज्ञा के  शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में हंगामा भी हुआ. वो जैसे ही शपथ लेने पहुंचीं, विपक्ष ने उनके नाम को लेकर आपत्ति जताई. विपक्षी खेमे की तरफ से जमकर हंगामा हुआ.

दरअसल प्रज्ञा ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ली. जैसे ही उन्होंने संस्कृत में अपने नाम का उच्चारण किया, विपक्ष ने इसका जबरदस्त विरोध किया और कहा कि वे सिर्फ अपने नाम का ही उच्चारण करें.

साध्वी प्रज्ञा ने संस्कृत में कहा, “मैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वामी पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी लोकसभा सदस्य के रूप में…” साध्वी प्रज्ञा अभी शपथ ले ही रही थी कि बीच में कुछ सांसदों ने टोका टोकी शुरु कर दी. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रुक गयी. हालांकि तीसरी बार में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्ण रुप से शपथ ले सकीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *