Site icon NewsLab24

पंजाब: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 15 लोगों की मौत, मलबे के नीचे कई दबे

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी भी 25 से 30 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की संभावना है। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि आस पास के लोग भी आवाज सुनकर दहशत में आ गए।

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। धमाके पर फिलहाल प्रशासन कुछ भी बोलने से मना कर रहा है, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है।

Exit mobile version