Site icon NewsLab24

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: पंखुड़ी पाठक नोएडा से लड़ेंगी चुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने नोएडा सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।   इसमें समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पंखुड़ी पाठक का भी नाम है।

कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं, एक लड़की की मां हूँ। मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका दीदी।

Exit mobile version