Site icon NewsLab24

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 4 घायल

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  

बताया जा रहा है कि एक्‍सप्रेस वे पर रविवार सुबह नौ बजे एक तेज रफ्तार वैगन आर कार ट्रक में जाकर टकरा गई। जिससे कार के परखच्‍चे उड़ गए। यह कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

वहीं चार लोग घायल हुए हैं। इस भीषण हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा थाना बल्देव क्षेत्र के गढ़ी सुख्खा सराय के नजदीक माईल स्टोन 140 के समीप हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौतमबुद्ध नगर में जेवर थाना क्षेत्र के समसम नगर के रहने वाले हैं। मरने वालों में महिला नीरज, अनीता, अंजली, करुणा और युवक विष्णु की मौत की पहचान हुई है। हादसे के घायल कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए है।

Exit mobile version