Site icon NewsLab24

मेले में दिखा ठाठ: राजस्थानी वेशभूषा में सजकर आई महिलाएं

वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा के तत्वाधान में शुक्रवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में बनी-ठनी राजस्थानी मेला लगाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी भारती पाठक, विशिष्ट अतिथि किरण सराफ, संस्था की अध्यक्ष रीता अग्रवाल और सचिव आयुषी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान चीफ गेस्ट भारती पाठक ने कहा कि पारिवारिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास के लिए यह अत्यंत सुखद है कि आज महिलाएं व्यावसायिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। परिवार की रीढ़ माने जाने वाली महिलाएं और सशक्त व आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ़ रही हैं। कुछ दशक पहले तक जिन महिलाओं की दुनिया चौखट के अंदर ही हुआ करती थी, वह अब अपने संस्कार, दृढ़ इच्छाशक्ति, विश्वास, कठिन परिश्रम व हुनर के बल पर दुनिया में अपना परचम लहरा रही हैं। आज का आयोजन महिलाओं की उसी संस्कार, दृढ़ इच्छाशक्ति, विश्वास, कठिन परिश्रम व हुनर की एक झलक है।

मेंले में महिलाएं और युवतियां राजस्थानी वेशभूषा में बन ठन कर आई थी, जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ था। इसमें मुख्य आकर्षक कोलकाता की राखियां लखनऊ की चिकन कुर्ती व सूट साड़ियां बनारस की शिफॉन साड़ियां जयपुर के बंधेज साड़ियां, मथुरा के भगवान के रंग-बिरंगे वस्त्र आभूषण हस्त निर्मित सामान बेकरी, बच्चों के खिलौने, गिफ्ट आइटम पापड़ मंगोड़ी अचार रहे। महिलाओं ने डिजाइनर ड्रेस के साथ ज्वैलरी साज सज्जा के सामानो के स्टालों पर खरीदारी की। मेले मे 40 स्टॉल लगाए गए।

महिलाओं ने चटपटी चाट का भी लुत्फ उठाया। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का विकास करना उन्हें स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनाना, मेले के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति को भी जीवित रखते हैं।

इस मेले की संयोजिका संस्था की अध्यक्ष रीता अग्रवाल, सचिव आयुषी अग्रवाल, प्रीति केजरीवाल, दीपाली भालोटिया, कृतिका गोयल, सुरुचि जालान, किरण रतेरिया आदि उपस्थित थे। सहयोग सुरेश तुलस्यान ने किया।

Exit mobile version