PM मोदी के आदर्श गाँव मे लड़कियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर, ताकि सिर उठा कर चल सके

आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। पीएम मोदी के गोद लिए आदर्श गांव नागेपुर में
आशा ट्रस्ट और लोकसमिति के संयुक्त तत्वाधान में लोक समिति आश्रम नागेपुर में किशोरी लड़कियों को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के लिये समर कैम्प प्रशिक्षण शिविर 15 मई मंगलवार से प्रारम्भ हो गया है। प्रशिक्षण 15 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में नागेपुर और आसपास के गाँवो से 70 से ज्यादा लड़कियां शामिल है। शुरुआती पन्द्रह दिन शिविर में लड़कियों को मार्शल आर्ट,जुडो कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा का गुण सिखाया जा रहा है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन लड़कियों को उनके जीवन में घटने वाली सामान्य घटना और उसके बचाव के उपाय से अवगत कराया गया। आमतौर पर सड़क पर चलते समय बस या ट्रेन में सवारी करते हुए स्कूल कालेज-बाजार में अक्सर आवारा मनचले लड़के अकेली लड़की को देखकर छींटाकसी छेड़खानी करते मिल जाते हैं कभी कभी तो अकेली लड़की को देखकर उनके साथ बलत्कार हत्या जैसी गम्भीर घटना को भी अंजाम दे देते है। ऐसे माहौल में लड़की को सतर्क रहना जरूरी है उन्हें अपने बचाव की जानकारी होनी चाहिए साथ ही मानसिक रूप से लड़कियों को मजबूत भी होना जरुरी हैं।

शिविर के माध्यम से लड़कियों को मनचले लड़कों द्वारा लड़की से साथ किये जाने वाले सामान्य हरकतों से अवगत कराया गया। साथ ही उनसे बचाव की सामान्य जानकारी भी दिया गया और लड़कियों के साथ घर परिवार में परिवार के सदस्यों द्वारा होने वाली यौन हिंसा से भी अवगत कराया गया और उस कठिन स्थिति में अपने को कैसे संभालेगी इसकी भी जानकारी

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लड़कियों अपनी आत्मरक्षा के साथ साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी हैं। ताकि सिर उठा कर चल सके।प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के अलावा कम्प्यूटर चलाना, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स,ब्यूटीशियन, कुकिंग,संगीत,डान्स आदि भी सिखाया जा रहा है। समर कैम्प के बाद नागेपुर और आसपास के गाँवो की लड़कियो को जोड़कर एक सचल दस्ता की टीम बनाकर लडकियों और माहिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकेंगे।
समर कैम्प में मार्शल आर्ट की रूबी पाल व परमतोष विश्वकर्मा प्रशिक्षण दे रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा,अनीता, मधुबाला,बेबी,आशा,आदि लोगों ने सहयोग किया।

PM मोदी के आदर्श गाँव मे लड़कियां सीख रही आत्मरक्षा के गुर, ताकि सिर उठा कर चल सके

आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। पीएम मोदी के गोद लिए आदर्श गांव नागेपुर में
आशा ट्रस्ट और लोकसमिति के संयुक्त तत्वाधान में लोक समिति आश्रम नागेपुर में किशोरी लड़कियों को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाने के लिये समर कैम्प प्रशिक्षण शिविर 15 मई मंगलवार से प्रारम्भ हो गया है। प्रशिक्षण 15 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर में नागेपुर और आसपास के गाँवो से 70 से ज्यादा लड़कियां शामिल है। शुरुआती पन्द्रह दिन शिविर में लड़कियों को मार्शल आर्ट,जुडो कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा का गुण सिखाया जा रहा है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन लड़कियों को उनके जीवन में घटने वाली सामान्य घटना और उसके बचाव के उपाय से अवगत कराया गया। आमतौर पर सड़क पर चलते समय बस या ट्रेन में सवारी करते हुए स्कूल कालेज-बाजार में अक्सर आवारा मनचले लड़के अकेली लड़की को देखकर छींटाकसी छेड़खानी करते मिल जाते हैं कभी कभी तो अकेली लड़की को देखकर उनके साथ बलत्कार हत्या जैसी गम्भीर घटना को भी अंजाम दे देते है। ऐसे माहौल में लड़की को सतर्क रहना जरूरी है उन्हें अपने बचाव की जानकारी होनी चाहिए साथ ही मानसिक रूप से लड़कियों को मजबूत भी होना जरुरी हैं।

शिविर के माध्यम से लड़कियों को मनचले लड़कों द्वारा लड़की से साथ किये जाने वाले सामान्य हरकतों से अवगत कराया गया। साथ ही उनसे बचाव की सामान्य जानकारी भी दिया गया और लड़कियों के साथ घर परिवार में परिवार के सदस्यों द्वारा होने वाली यौन हिंसा से भी अवगत कराया गया और उस कठिन स्थिति में अपने को कैसे संभालेगी इसकी भी जानकारी दिया गया।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य लड़कियों अपनी आत्मरक्षा के साथ साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी हैं। ताकि सिर उठा कर चल सके।प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के अलावा कम्प्यूटर चलाना, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स,ब्यूटीशियन, कुकिंग,संगीत,डान्स आदि भी सिखाया जा रहा है। समर कैम्प के बाद नागेपुर और आसपास के गाँवो की लड़कियो को जोड़कर एक सचल दस्ता की टीम बनाकर लडकियों और माहिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को रोकेंगे।
समर कैम्प में मार्शल आर्ट की रूबी पाल व परमतोष विश्वकर्मा प्रशिक्षण दे रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा,अनीता, मधुबाला,बेबी,आशा,आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *