मराठा आंदोलन: हिंसक होने के बाद मराठा संगठनों ने वापस लिया मुंबई बंद

महाराष्ट्र में मराठा क्रांति मोर्चा की तरफ से मराठा समुदाय के लोगों को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर बुलाए गए बंद की शुरुआत बुधवार को हिंसा, आगजनी और विरोध मार्च के साथ हुई।

प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए। मुंबई में सुबह कई जगहों पर बेस्ट बसों पर पथराव किया गया। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है।

इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद वापस ले लिया है। नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। ठाणे और जोगेश्वरी में लोकल ट्रेनों को भी रोका गया. इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूंक दिया था और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। महाराष्ट्र बंद का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला है।

जहां कल आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। जहर खाने वाले दूसरे प्रदर्शनकारी की भी अस्पताल में मौत हो गई। इस शख्स का नाम जग्गनाथ सोणानने बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *