Site icon NewsLab24

Corona Update: देश में संक्रमितों की संख्या 3374 हुई, अबतक 79 की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को बताया कि भारत में अब तक कोरोना के कुल 3374 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना से देश में कुल 79 मौतें हुई हैं।

बताया कि 267 लोग इस वायरस से ठीक हुए है, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अग्रवाल ने बताया कि जानलेवा कोरोना वायरस से देश के 274 जिले प्रभावित है।

किस राज्य से कितने मामले ?, जानें-

देश में संक्रमण के सबसे अधिक 490 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 485 और दिल्ली में 445 मामले हैं।  केरल- 306, तेलंगाना- 269, उत्तर प्रदेश- 227, राजस्थान- 200, आंध्र प्रदेश- 161, कर्नाटक-144, गुजरात- 105, मध्य प्रदेश- 104, जम्मू-कश्मीर- 92, पश्चिम बंगाल- 69, पंजाब- 57, हरियाणा- 49, बिहार- 30, असम- 24, उत्तराखंड- 22, ओडिशा- 20, चंडीगढ़- 18, लद्दाख-14, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह- 10, छत्तीसगढ़- 9,गोवा- 7, हिमाचल प्रदेश- 6, पुडुचेरी- 5, झारखंड- 2, मणिपुर- 2, मिजोरम- 1, और अरुणाचल प्रदेश- 1 व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version