Site icon NewsLab24

सहारनपुर: आवारा कुत्तों ने फिर एक मासूम को नोंच-नोंच कर मारा

सहारनपुर: कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। यहां खूंखार हो रहे कुत्ते आए दिन किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने एक मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला।  

जानकारी के अनुसार बेहट थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर में शुक्रवार तड़के घर के आंगन में सो रही मां के पास से 28 दिन पहले जन्मे दूधमुंहे बच्चे को कुत्तों ने खींच लिया। बच्चे के पास न होने का एहसास होने पर मां ने शोर मचा दिया लेकिन तब तक जंगली खूंखार कुत्ते मासूम को नोंच-नोंच कर मौत के घाट उतार दिया था।

मासूम की मौत पर जहां परिजनों में कोहराम मचा है वहीं ग्रामीणों में नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार जिले में आए दिन लोग कुत्तों के शिकार बन रहे हैं और प्रशासन खामोश बैठा है। जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 45 लोग कुत्तों के हमले में घायल होकर पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन चिंता नहीं कर रहा है। नगर निगम भी बेपरवाह है। 

Exit mobile version