दिल्ली: बेखौफ बदमाश ने BJP महिला नेता और बेटे को मारी गोली

दिल्ली: रोहिणी इलाके के कंझावला में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीजेपी की महिला नेता और उसके बेटे को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दीं।  

पीड़ित की पहचान राजरानी (60)  के रूप में हुई है जो बाहरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य है। वहीं उसके बेटे की पहचान नेत्रपाल (35)  के रूप में हुई है।  


दोनों को आनन-फानन में सरोज अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत स्थिर है जबकि उसका बेटा नाजुक अवस्था में है। राज रानी को पैर में गोली लगी है जबकि उसके बेटे को पेट और हाथ में गोली लगी।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने कहा, “परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद है। मां-बेटे को हरियाणा में रहने वाले एक रिश्तेदार ने गोली मारी।” पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार करने के लिये हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *