दिल्लीः तिहरे हत्याकांड में प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

नई दिल्ली: वसंत विहार के वसंत अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपति और उनकी नर्सिंग असिस्टेंट की हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी वही युवक है जो वारदात वाली रात माथुर दंपती के घर के अंदर जाते और फिर बाहर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। बताया जा रहा है।

इस पूरे वारदात की साजिश मृतक बुजुर्ग शशि माथुर की एक सहेली की बेटी प्रीती ने अपने आशिक मनोज के साथ मिलकर रची थी। दोनों पिछले दो साल से लिव-इन में रह रहे हैं। पुलिस ने दोनों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया और अब भी इनसे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले में बुधवार करीब 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।

यह वारदात लूट के लिए अंजाम दी गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक मनोज पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।

जानकारी के अनुसार प्रीती का बुजुर्ग दंपती के घर में आना-जाना था। यह दोनों वारदात से कुछ दिन पहले भी बुजुर्ग दंपती के घर रेकी के लिए आए थे। जिसके बाद इन्होंने पूरी साजिश रची और 22 जून की रात इस घटना को अंजाम दिया।

कब और कैसे हुई थी हत्या

शनिवार 22 जून की रात वसंत विहार में बुजुर्ग दंपती और उनकी नर्स की गला रेतकर हत्या की खबर से सनसनी फैल गई थी। तीनों का चाकू से गला रेता गया था। रविवार सुबह जब घर में काम करने के लिए मेड आई तब वारदात का खुलासा हुआ। पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग दंपति के शव बेड और युवती ड्राइंग रूम में फर्श पर पड़ी मिली।

घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा मिला है लेकिन शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने लूटपाट से इंकार किया था, हालांकि अब आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद लूटपाट की ही वारदात सामने आ रही है। दंपति की पहचान विष्णु स्वरूप माथुर (80), शशि माथुर (75) व खुशबू नौटियाल (23) के तौर पर हुई। बुजुर्ग दंपति सरकारी सेवा से रिटायर्ड थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *