पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुशीनगर में पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। बीजेपी ने भी यह कहकर संकेत दे दिया है कि आज दोपहर 2:30 बजे एक प्रमुख शख्सियत पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।