जितना ओमिक्रॉन फैलेगा, उतना नए खतरनाक वैरिएंट को दे सकता है जन्म, WHO ने चेताया


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले एक नए और अधिक खतरनाक वैरिएंट को जन्म दे सकता है। संगठन की यूरोप इकाई ने मंगलवार को चेतावनी दी कि दुनिया भर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले नई और अधिक खतरनाक जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जितना ओमिक्रॉन फैलेगा उतने ही ज्यादा इसके भी रूप बदलेंगे। अब यह घातक हो गया है, यह मौत का सबब बन सकता है। संगठन की वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा है कि ओमिक्रॉन की बढ़ती संक्रमण दर विपरीत असर डाल सकती है। 

स्मॉलवुड ने कहा कि यह जितना ज्यादा फैलेगा, उतने ही अपने रूप बनाएगा। यह भी आशंका है कि इसी बीच नए वैरिएंट पनप जाएं। अब यह घातक रूप ले चुका है। इससे मौतें हो सकती हैं, हो सकता है डेल्टा से कुछ कम या ज्यादा मौतें हों।