वाराणसी: फ्लाईओवर हादसे में बड़ी कार्रवाई, 7 इंजीनियर और 1 ठेकेदार गिरफ्तार

आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी: बीते 15 मई को कैंट रेलवे स्टेशन के पास हुए फ्लाई ओवर हादसे में पुलिस ने शनिवार को बड़ी करवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेतु निगम के अधिकारियों समेत 8 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इनमें 7 इंजीनियर और एक ठेकेदार भी शामिल है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने यह गिरफ्तारी सीबीआरआई रुड़की की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। इस दर्दनाक हादसे में करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसा फ्लाईओवर के बीम गिरने से हुआ था।

इस हादसे में सेतु निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। योगी सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने  बताया कि इस घटना में 7 इंजीनियर और एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

1. गेंदालाल- पूर्व मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
2. हरिश्चन्द्र तिवारी- तत्कालीन मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
3. कुलजस राय सूदन- तत्कालीन परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
4. राजेन्द्र सिंह- सहायक अभियंता सीविल
5. राम सत्या सिंह यादव- सहायक अभियंता यांत्रिक सुरक्षा
6. लाल चंद्र सिंह- अवर अभियंता सिविल
7. राजेश पाल सिंह- अवर अभियंता सिविल/सहयोगी सुरक्षा
8. साहब हुसैन- ठेकेदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *