जानें BHU अस्पताल की नई व्यवस्था, मरीजो को मिलेगी राहत, 2 जुलाई से लागू

आशुतोष त्रिपाठी

वाराणसी। पूर्वांचल का एम्स कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजो की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।

अब यहां ओपीडी का समय बदल जाएगा। अस्पताल की ओपीडी अब 2 जुलाई से सुबह 8 बजे से 2 बजे के बजाय सुबह 9 से 5 बजे तक चलेगी।

पैथालॉजी में जांच के लिए सुबह 8 से शाम 6 बजे तक सैंपल लिया जाएगा और उसी दिन रात 10 बजे तक मरीजों को जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी।

डॉक्टरों-कर्मचारियों के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। पर्चा सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कटेगा। ऑपरेशन भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होंगे।

अब तक सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ओपीडी चलती है और दोपहर 12:30 बजे पर्चा बनना भी बंद हो जाता है। ऐसे में विलंब से आने वाले मरीजों व उनके परिजनों  को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए नई व्यवस्था का आदेश जारी हो गया है, उसके तहत ओपीडी का समय बढ़ाकर सुबह 9 से 5 बजे तक कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था 2 जुलाई से लागू होगी।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि ओपीडी का समय बढ़ जाने से मरीजों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *