देश में आज फिर से 3 लाख से अधिक कोरोना केस मिले, 525 लोगों की मौत

देश में  कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले आए हैं। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,87,205 हो गई है। पोजिटिविटी दर की बात की जाए तो यह भी 17.78 फीसद पर आ गई है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2,59,168 लोग ठीक हुए हैं जबकि 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।