वाराणसीः आश्रम में विदेशी साध्वी के साथ आधी रात छेड़खानी, तीन साधुओं पर आरोप


आशुतोष त्रिपाठी 

वाराणसी। शिवपुर थाने के समीप एक आश्रम में ठहरी एक विदेशी साध्वी ने आश्रम के तीन साधुओं पर लगाया छेड़खानी का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक साधु को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। शिवपुर पुलिस इस गंभीर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जर्मनी निवासी एक 32 वर्षीय साध्वी दो दिन पहले अपने गुरु भाई करनदास के साथ शिवपुर थाने के समीप एक आश्रम में रुकी थी। साध्वी का आरोप है कि सोमवार की आधी रात में आश्रम में मौजूद तीन साधुओं ने उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया तो उसने के शोर मचाया। आवाज सुनकर बगल के कमरे में सो रहे करनदास भी जाग गये। करनदास के जागते ही तीनों भाग गए। 

सुबह होते ही साध्वी के साथ करनदास शिवपुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। घटना का जानकारी मिलते ही सीओ कैन्ट भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। शिवपुर थानाध्यक्ष  ने एक आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है। दो साधु अभी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *