चंदौली: 2 करोड़ की अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

चंदौली। जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने 3 किलो 640 ग्राम अफीम के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ी गयी अफीम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे 2 करोड़ रूपये की बतायी जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जंक्शन व आसपास क्षेत्र में पुलिस सावन माह को लेकर चेकिंग अभियान चला रही थी। जब जवान प्लेटफार्म नंबर 7 व 8 के पश्चिम छोर लोकेशन बाक्स के पास दो व्यक्ति खड़े थे उसी समय पुलिस कर्मियों को देखकर 2 युवक भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

उनसे भागने का कारण पूछा गया तो दोनों कुछ भी बताने से इंकार करने लगे। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से अफीम बरामद हुआ। तस्कर अफीम को झारखंड से लेकर दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में एक व्यक्ति को अफीम देना था। बताया कि वे लोग व्यक्ति से मिले नहीं है, केवल फोन से बातचीत करते हुए अफीम उसके तक पहुंचाना था।

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सुबोध कुमार व पवन कुमार निवासी चतरा, झारखंड के रहने वाले हैं। दोनों एक ही गांव के हैं। बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *